17.6 C
New York
Sunday, June 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news कोविड-19 से पंजाब में दूसरी मौत

कोविड-19 से पंजाब में दूसरी मौत

6

कोरोना वायरस से संक्रमित 62 वर्षीय एक मरीज की यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज में रविवार की शाम को मौत हो गई। राज्य में कोविड-19 से मौत का यह दूसरा मामला है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सरकारी मेडिकल कालेज और अस्पताल की प्रधानाचार्य डॉ सुजाता शर्मा ने कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज की मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति को नवांशहर के 70 वर्षीय एक निवासी के संपर्क में आने से संक्रमण हुआ । 70 वर्षीय व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से 18 मार्च को मौत हो गई। पंजाब में अब तक कोरोना वायरस के 38 मामले सामने आ चुके हैं।