17.6 C
New York
Friday, May 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood कई एक्टर्स के बाद अब रविना करेंगी डिजिटल डेब्यू

कई एक्टर्स के बाद अब रविना करेंगी डिजिटल डेब्यू

5

इन दिनों दर्शक टीवी सीरियल से ज्यादा वेब सीरीज और ऑनलाइन शो स्ट्रीमिंग को काफी पसंद कर रहे हैं। उसने भारतीय कलाकारों को एक बिलकुल ही नए तरह का विकल्प दिया है। पिछले कुछ सालों में तमाम बड़े भारतीय कलाकारों ने अपना डिजिटल डेब्यू किया है।

जहां करिश्मा कपूर ALT Balaji के जरिए डिजिटल सेक्टर में कदम रखने के लिए तैयार हैं वहीं खबर ये भी है कि रवीना टंडन भी जल्द ही डिजिटल डेब्यू करेंगी।

हालांकि अब तक ये साफ नहीं है कि जो प्रोजेक्ट वह कर रही हैं वह थ्रिलर है या ड्रामा। उनके लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को खंगालना एक अच्छा मौका है। साथ ही यह जानकारी भी सामने आना बाकी है कि वह किस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ जुड़ने जा रही हैं”।