17.6 C
New York
Tuesday, June 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home desh चुनावी रण में ‘राम’ की एंट्री, मेरठ से अरुण गोविल तो मंडी...

चुनावी रण में ‘राम’ की एंट्री, मेरठ से अरुण गोविल तो मंडी से कंगना रनौत लड़ेंगी चुनाव

12

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी प्रत्याशियों की पांचवी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है जिनमें नवीन जिंदल और कंगना रनौत शामिल हैं। कांग्रेस की सदस्यता छोड़ भाजपा में शामिल हुए नवीन जिंदल को भी पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा में शामिल होने के महज घंटेभर बाद उन्हें उम्मीदवार बना दिया।

मेरठ से मैदान में अरुण गोविल

रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल को भाजपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मेरठ लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। इसी के साथ ही लोकसभा चुनाव में भगवान राम की इंट्री हो गई है।

नवीन जिंदल को मिला टिकट

कांग्रेस की सदस्यता छोड़ भाजपा में शामिल हुए नवीन जिंदल को भी पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा में शामिल होने के महज घंटेभर बाद ही कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल के नाम का एलान हो गया, जबकि लिस्ट में कंगना रनौत के नाम ने भी सभी को चौंका दिया। कंगना रनौत को भाजपा ने मंडी से प्रत्याशी बनाया है।

ReadAlso;PM मोदी मेरठ से करेंगे चुनाव प्रचार का आगाज