17.6 C
New York
Wednesday, October 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news छठ पूजा पर रेलवे ने दिया ट्रेनों का तोहफा, साथ ही दी...

छठ पूजा पर रेलवे ने दिया ट्रेनों का तोहफा, साथ ही दी जाएंगी ये सुविधाएं

19

आज से छठ पर्व की शुरूआत हो चुकी है। छठ पूजा के मौके पर भारतीय रेलवे ने भी भीड़ और अप्रिय समस्याओं से निपटने की पूरी तैयारी कर ली है। रेलवे ने आने वाले सप्ताह में स्पेशल ट्रेनें चलाने का पूरा इंतजाम कर लिया है। साथ ही कोई भी अप्रिय घटना घटने पर तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस जैसी सुविधाओं को भी पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है।

साथ ही मिलेंगी ये सुविधाएं

त्यौहारों के मौसम में ट्रेनों में भीड़ दौगुनी हो जाती है, इसलिए व्यवस्था और सुविधाएं बढ़ाने की आवश्यकता होती है। एम्बुलेंस, स्पेशल ट्रेनों के साथ-साथ रेलवे ने स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया का निर्माण, कोच के सामने ही टिकट चैंकिग की सुविधा जैसी कई सुविधाएं देना का भी निर्णय लिया है।

छठ पूजा पर युवाओं के लिए भी उपहार

साथ ही रेलवे ने छठ पूजा के मौके पर युवाओं को भी बेहतरीन उपहार दिया है। रेलवे ने करीब 300 से अधिक पदों पर भर्तियां निकाली हैं जिसमें 10वीं, 12वीं पास युवा अप्लाई कर आसानी से नौकरी पा सकते हैं। इन पदों पर नौकरी पाने के लिए उम्मीदवार को सिर्फ कम्प्यूटर की अच्छी खासी जानकारी होनी चाहिए।