17.6 C
New York
Thursday, May 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news राजनीति में प्रियंका के आगमन पर बोले पर राहुल कहा-यूपी में हम...

राजनीति में प्रियंका के आगमन पर बोले पर राहुल कहा-यूपी में हम दमखम के साथ लड़ेंगे

5

 इस बदलते हुए राजनीति के दौर में कांग्रेस पार्टी में नए चेहरों का राजनीति में आगमन होता जा रहा है। अपने 2 दिवसीय अमेठी दौरे पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका वाड्रा के कांग्रेस महासचिव बनाए जाने पर कहा है कि मेरी बहन इस जिम्मेदारी को संभालने के काबिल है। वह इसके लिए पूर्णतया सक्षम है। उनमें काफी क्षमताएं हैं। उत्तर प्रदेश को नई दिशा दी जाने की जरूरत है। राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस पार्टी के इस फैसले से भारतीय जनता पार्टी के लोग घबरा गए हैं।

उन्होंने कहा कि मैं यूपी की जनता से यही कहना चाहता हूं कि उन्होंने काफी ज्यादा वक्त बर्बाद कर दिया है। प्रदेश में बीजेपी की सरकार बना दी गई है। लेकिन अब समय आ चुका है कि प्रदेश की जनता सही फैसला करे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की अनदेखी नहीं की जा सकती है। चुनाव में कांग्रेस पार्टी प्रदेश में पूरे दमखम के साथ लड़ेगी।

अपने बयान में राहुल गांधी सपा-बसपा पर कुछ भी बोलने से बचते दिखाई दिए पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला।