आज निकालेंगें किसान तिरंगा रैली, हिंसावादी आंदोलन होने के पूरे आसार

0

आज निकालेंगें किसान तिरंगा रैली, हिंसावादी आंदोलन होने के पूरे आसार

देश के अन्नदाता लगातार गन्ने के दामों में बढ़ोतरी और केंद्र सरकार से पिछले साल पास किए गए तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रही है। इसी के चलते आज स्वतंत्रता दिवस पर देश के किसान गाजिपुर में तिरंगा रैली निकालेंगें। देशभर में चल रहे किसान आंदोलन को लगभग 8 महीने से ज्यादा का समय हो गया। साथ ही सिवाया टोल पर लगभग 80 दिनों से किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। अब लगभग तीन महीने के धरना प्रदर्शन के बाद किसान स्वतंत्रता दिवस पर ट्रैक्टर-ट्राली पर तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाएंगे।

इस तिरंगा रैली में कई हजार किसानों के आने की संभावना है। किसान नेताओं ने इस रैली में मेरठ, हापुड़, मुजफ्फरनगर के साथ कई अन्य दूर-दराज के शहरों के किसानों का भी भारी संख्या में जुड़ना का दावा किया है। इसके अलावा आपको बता दें कि मेरठ में एनएच-58 स्थित सिवाया टोल पर भारतीय किसान यूनियन का धरना लगातार 81वें दिन जारी रहा।

किसान नेताओं की तिरंगा रैली को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने भी अपनी कमर कस ली है। 15 अगस्त का ये कार्यक्रम 26 जनवरी की तरह हिंसावादी ना हो जाए, इस बात का राज्य सरकार और पुलिस अधिकारी खास ख्याल रख रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने सिवाया टोल प्लाजा समेत कई जगहों पर सुरक्षा कड़ी कर दी है।