सुखबीर सिंह बादल पर किसान आंदोलनकारियों का हल्ला बोल, पढ़ें पूरा मामला

2

शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर किसान आंदोलनकारियों का हल्ला बोल

पंजाब के मोगा में अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ गुरुवार को किसानों ने हल्ला-बोला। मोगा जिले में 2 सितंबर दोपहर को पहुंचकर किसानों ने सुखबीर सिंह बादल को घेर लिया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालात इस कदर बिगड़ गए कि पुलिस को किसान आंदोलनकारियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेना पड़ा। किसानों ने भी पुलिस पर पथराव किया जिसका जवाब देते हुए पुलिस को किसानों पर लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस और किसान आंदोलनकारियों के बीच ये मुटाव काफी देर तक चलता रहा।

बता दें अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पंजाब के दौरे पर हैं। वे पंजाब के आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में लगे हैं। इन्हीं तैयारियों के तहत वे पंजाब में 100 दिन के दौरे पर है और राज्य के हर शहर और जिले में जाकर सभाएं कर रहे हैं। आगामी चुनावों के लिए सभा करने सुखबीर बादल कल मोगा पहुंचे थे, जहां उन्हें किसानों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा।

इस विरोध प्रर्दशन में किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को भी ब्लॉक कर दिया था। राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करने से कई लोगों को काफी दिक्कतें हुई, साथ ही आस-पास की सड़कें भी काफी समय तक जाम रही।

Read: उत्पादन क्षेत्र में 50% तक वृद्धि, किसान आंदोलन ना होता तो ये प्रतिशत और बढ़ता!

किसानों और पुलिस के मुठभेड़ के बारे में मोगा के एसपी ध्रुमन निंबाले ने बताया कि उन्होंने पहले किसानों से बातचीत करने की कोशिश की, पर वे नहीं मानें। उसके बाद उन्हें वाटर कैनन का प्रयोग करना पड़ा।