17.6 C
New York
Wednesday, September 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु में श्री नाडप्रभु केम्पेगौडा की 108 फीट ऊंची कांस्य...

प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु में श्री नाडप्रभु केम्पेगौडा की 108 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण

19

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बेंगलुरु में श्री नाडप्रभु केम्पेगौडा की 108 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। प्रधानमंत्री ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और पवित्र जल चढ़ाया। उन्होंने एक पौधा भी लगाया।

यह प्रतिमा बेंगलुरु के विकास में इस शहर के संस्थापक नाडप्रभु केम्पेगौडा के योगदानों को याद करने के उद्देश्य से बनाई गई है। ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ से प्रसिद्धि हासिल करने वाले राम वी. सुतार द्वारा संकल्पित और गढ़ी गई इस प्रतिमा के निर्माण में 98 टन कांस्य और 120 टन स्टील का उपयोग किया गया है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीटकर कहा “बेंगलुरू के निर्माण में श्री नाडप्रभु केम्पेगौडा की भूमिका अद्वितीय है। उन्हें एक ऐसे दूरदर्शी व्यक्तित्व के रूप में याद किया जाता है, जिसने हमेशा लोगों के कल्याण को हर चीज से ऊपर रखा। बेंगलुरु में ‘स्टैच्यू ऑफ प्रॉस्पेरिटी’ का उद्घाटन कर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।”