रजनीकांत मतलब स्टाइल

0

 साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को लोग  भगवान की तरह पुजते हैं। उनकी कोई भी फिल्म रिलीज होने से पहले सुपरस्टार के पोस्टर को लोग पहले दूध से नहलाते है, फिर अभिषेक करते हैं। रजनीकांत का फिल्मी सफर तो शानदार रहा, लेकिन उससे ज्यादा शानदार रहा उनका स्टाइल। अपने स्टाइल से वह बड़े-बड़े सुपरस्टार को मात देने वाली बात खुद बिग बी अमिताभ बच्चन भी मानते हैं कि रजनीकांत का अंदाज सबसे अलग रहा है।

रजनीकांत के एक्टिंग के साथ-साथ लोग उनके स्टाइल के भी दिवाने थे। उनका चलना, सीग्रेट पीने का तरीके और कपड़ो के साथ अलग-अलग एक्सपेरिमेंट करने का तरीका लोगों को पागल कर देता था। रजनीकांत बैठने के टाइम हमेशा अपने पैरों को घुमाकर अपने दुसरे पैर पर रखते हैं। बड़े पर्दे पर उनके डायलॉग लोगों को तालियां बजाने पर मजबुर कर देता है। रजनीकांत जब सीग्रेट पीते थे तो जुते के तलवे से सीग्रेट जलाते थे। उनके एक्टिंग के बारे में खुद उनके को-एक्टर्स भी बताते हैं, कि रजनीकांत के सामने अपना डायलॉग बोलना थोड़ा मुश्किल होता है, क्योंकि जिस तरह से वह अपनी लाइने बोलते हैं, ऐसा लगता है कि वह अपने किरदार में पुरी तरह से ढल चुके हैं।

एक बार कि बात है जब रजनीकांत एक फिल्म की शुटिंग कर रहे थे। ये फिल्म साउथ की फिल्मों में से एक थी। फिल्म के दौरान एक क्रू मेंम्बर को उनकी कॉस्टयूम काफी पसंद आई, फिर क्या था रजनीकांत ने अपना कॉस्टयूम तुरंत ही बिना किसी चार्ज के उस क्रू मेंम्बर को पकड़ा दिया। रजनीकांत के साथ कई एक्ट्रेस ने काम किया है। लेकिन रजनीकांत सबसे ज्यादा सहज बॉलीवुड की चांदनी श्रीदेवी के साथ ही महसुस करते थे। रजनीकांत अपनी फिल्मों के अलावा सोशल वर्क के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होने कई बार आगे आकर जरूरतमंदों की मदद की है। रजनीकांत जल्द ही फिल्म दरबार में नजर आने वाले हैं, फिल्म पोंगल पर रिलीज होगी।