17.6 C
New York
Saturday, October 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news आठ दिसंबर को पीएम मोदी आएंगे देहरादून, तैयारियों में जुटा प्रशासन

आठ दिसंबर को पीएम मोदी आएंगे देहरादून, तैयारियों में जुटा प्रशासन

8

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैश्विक निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन करने आठ दिसंबर को देहरादून आएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे अनुरोध किया था। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्यालय से प्रदेश सरकार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में आने की सूचना मिल गई है।

इसके साथ ही जिला प्रशासन और पुलिस विभाग प्रधानमंत्री के दौरे से संबंधित सुरक्षा तैयारियों में भी जुट गया है। सूत्रों के मुताबिक, जल्द तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री धामी के स्तर पर बैठकें बुलाई जा सकती हैं।

ReadAlso;सिल्क्यारा टनल में फंसे टनकपुर निवासी पुष्कर सिंह एरी के घर जाकर उनके परिजनों से मिले सीएम धामी