17.6 C
New York
Wednesday, May 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home desh प्रधानमंत्री ने सिक्किम में सड़क दुर्घटना में सैन्यकर्मियों की मौत पर शोक...

प्रधानमंत्री ने सिक्किम में सड़क दुर्घटना में सैन्यकर्मियों की मौत पर शोक व्यक्त किया 

7

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिक्किम में सेना के एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से सैन्यकर्मियों की मौत पर शुक्रवार को दुख प्रकट किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से किए गए एक ट्वीट के मुताबिक मोदी ने कहा, ‘‘सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण हमारे बहादुर सैन्यकर्मियों की जान जाने से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

मालूम हो कि उत्तर सिक्किम के जेमा में शुक्रवार को सेना का एक ट्रक तीव्र मोड़ पर मुड़ते समय खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में तीन जूनियर कमीशन्ड अधिकारी (जेसीओ) समेत 16 सैन्य कर्मी मारे गये। चार घायल जवानों को हेलीकॉप्टर की मदद से निकाला गया है।