17.6 C
New York
Wednesday, April 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood फिल्म ‘छपाक’ के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दर्ज, फिल्म की...

फिल्म ‘छपाक’ के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दर्ज, फिल्म की कहानी बनी वजह

4

शादी के बाद एक बार फिर दीपिका पादुकोण अपने फैंस को फिल्म छपाक के साथ ट्रीट देने को तैयार है।  फिल्म छपाक का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। लेकिन फिल्म रिलीज से पहले कानूनी विवाद में फंसती हुई नजर आ रही है।खबरों की मानें तो राकेश भारती नाम के एक राइटर ने फिल्म के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दर्ज कराई है।

राकेश भारती का दावा है कि दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म छपाक की कहानी उन्होंने लिखी है। जिसका श्रेय उन्ही को जाए।राइटर ने दावा करते हुए ये भी बताया कि सबसे पहले उन्होंने इस फिल्म की स्क्रिप्ट के बारे में सोचा था, जिसका नाम उन्होंने ‘काला दिन’ रखा था। राइटर का कहना है कि उन्होंने साल 2015 में फिल्म को काला दिन टाइटल से इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर एसोसिएशन (IMPPA) में रजिस्टर करवाया था। वो तभी से इस पर काम कर रहे हैं।