17.6 C
New York
Thursday, September 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home desh महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के CM योगी ने किया...

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के CM योगी ने किया गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान से ‘रुद्राभिषेक’

7

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर मंदिर में विधि-विधान से देवाधिदेव महादेव का रुद्राभिषेक कर विश्व-कल्याण की कामना की। इस मौके पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाशिवरात्रि का पावन पर्व लोक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होने की प्रेरणा देता है। देवों के देव महादेव जनमानस में सर्वमान्य रूप से पूजे जाते हैं। पर्व व त्योहार हमारी परंपरा और राष्ट्रीयता को मजबूत करने के प्रेरणास्पद अवसर हैं। भारत के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित ज्योतिर्लिंग राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं।

उन्होंने प्रदेशवासियों से महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर किए जाने वाले सभी अनुष्ठानों में प्रोटोकाल का पूर्ण पालन करने की अपील भी की है।

ReadAlso; भारत-जापान का संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास “धर्म गार्जियन” शिगा प्रांत के कैंप इमाज़ू में आयोजित