17.6 C
New York
Tuesday, October 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news रांची में अब मनचलों की खैर नहीं, पुलिस ने तैयार किया प्लान,...

रांची में अब मनचलों की खैर नहीं, पुलिस ने तैयार किया प्लान, स्कूल-कॉलेज के बाहर तैनात रहेंगे शक्ति कमांडो

9

रांची में अब स्कूल-कॉलेज के बाहर दिखाई देने वाले मनचलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मनचलों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। शिकायत के 15 मिनट के अंदर पुलिस मौके पर पहुंचेगी।

रांची के स्कूल-कॉलेज गेट के बाहर मनचलों का जमावड़ा लगा रहता है। ऐसे में छात्राओं के साथ अक्सर छेड़छाड़ व फब्तियां कसना आम बात हो गया है। रांची पुलिस ने ऐसे मनचलों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए एक प्लान तैयार किया गया है। इस प्लान के तहत स्कूल-कॉलेजों में होर्डिंग्स लगायी जाएगी। इस होर्डिंग्स में डीएसपी, शक्ति कमांडो, टाइगर मोबाइल और पीसीआर पुलिस का मोबाइल नंबर अंकित रहेगा।

होर्डिंग्स में अंकित नंबर पर फोन करने के बाद 15 मिनट के भीतर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचेगी। छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाले मनचलों को न सिर्फ पकड़ेगी, बल्कि उसे जेल भी भेजेगी। होर्डिंग्स में यह अपील की जाएगी कि अगर कोई बदमाश परेशान करता है तो होर्डिंग्स में दिए गए नंबर पर तुरंत फोन कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। एसएसपी किशोर कौशल ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। शक्ति कमांडों को कॉलेजों में गश्त लगाने को कहा गया है।

शक्ति कमाडों में महिला पुलिसकर्मी की तैनाती की गई है। तैनात महिला पुलिसकर्मियों को निर्धारित स्कूल व कॉलेज में सघन गश्ती लगाने का निर्देश दिया गया है। उनसे कहा गया है कि परेशानी होने पर पीसीआर पुलिस की भी मदद लें। एसएसपी ने सभी शक्ति कमाडों का क्षेत्र भी निर्धारित कर दिया है। एसएसपी ने तैनात पुलिसकर्मियों से कहा है कि वे स्कूल-कॉलेज के वक्त गश्ती में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतें।