New York में नहरें खोदकर दफना रहे एकसाथ सैकड़ों शव

0

USA में Coronavirus का कहर इतना ज्यादा बढ़ गया है कि यहां रोजाना मरने वालों की संख्या हजार तक पहुंच गई है। New York इससे सबसे ज्यादा प्रभावित है। अब तक देश में 4700 से ज्यादा लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। हालात यह है इन तेजी से हो रही मौतों के बाद मरने वालों के शवों को दफनाने की जगह भी नहीं मिल रही है। इस वजह से यहां कोरोना संक्रमितों के शवों को सुनसान जगह पर एक साथ दफनाया जा रहा है। इसी से जुड़ा एक वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो और तस्वीरों में Coronavirus से सबसे ज्यादा प्रभावित New York शहर के डरावने हालात नजर आ रहे हैं।

यह तस्वीरें न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की हैं जो New York शहर के Hart Island की बताई जा रही हैं जहां शवों को एकसाथ दफनाया जा रहा है। यह संख्या एक या दो नहीं बल्कि सैकड़ों और हजारों में है। तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि कुछ लोग इस सूने नजर आने वाले टापू पर PPE Kit पहने शवों को जेसीबी से खोदे गए नहरनुमा गढ्ढे में दफना रहे हैं। एक के ऊपर एक रखे ताबूतों में किसी को पता नहीं किसका शव है। बता दें कि जिस टापू की हम बात कर रहे हैं वो न्यूयॉर्क के लोगों के शवों को दफनाने के लिए पहले से ही उपयोग किया जाता रहा है। 19वीं सदी यह ऐसी जगह है जहां उन लोगों के शवों को दफनाया जाता है जिनके परिवार उनका अंतिम संस्कार नहीं कर पाते। खबरों के अनुसार, शुरुआत में 25 शव जेल के कैदियों के दफनाए गए थे इसके बाद आंकड़ा बढ़ने लगा और तेजी से फैलते कोरोना वायरस के कारण न्यूयॉर्क इस का एपीसेंटर बन गया। देखते ही देखते यहां आने वाले शवों की संख्या बढ़ने लगी और अब हालात हैं कि नहर खोदकर शव दफनाए जा रहे हैं। अमेरिका में संक्रमण तेजी से फैला है और लगभग 5000 लोग मारे गए हैं।