17.6 C
New York
Wednesday, July 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood लाल कप्तान का नया पोस्टर रिलीज, सैफ का दिखा दशानन अवतार

लाल कप्तान का नया पोस्टर रिलीज, सैफ का दिखा दशानन अवतार

7

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की फिल्म लाल कप्तान का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। हालाकि इससे पहले फिल्म के कई पोस्टर्स रिलीज हो चुके हैं। लेकिन दशहरे के मौके पर एक नया पोस्टर सामने आया है। जिसमें सैफ का दशानन अवतार देखने को मिल रहा है। नागा साधू के रोल में सैफ के दस सिर वाला पोस्टर सामने आया है।

लाल कप्तान के ट्रेलर और पहले रिलीज हुए पोस्टर्स में सैफ का नागा साधू वाला लुक दिखाया गया था। सिर पर लाल रंग का कपड़ा बांधे, माथे पर तिलक, चेहरे पर भस्म, लंबी दाढ़ी और घनी जटाएं कुछ ऐसे डार्क लुक में सैफ दिखाई दे रहे हैं। देखा जाए तो पोस्टर देखकर ऐसा लग रहा है कि सैफ का फिल्म में नोगोटिव किरदार है।

बता दें लाल कप्तान 18वीं सदीं के बैकग्राउंड में बनीं एक नियो-वेस्टर्न फिल्म है। इसमें सैफ अली खान ने नागा साधू का रोल प्ले किया है। यह फिल्म 18 अक्टूबर को रिलीज होगी।