Neha Kakkar का विवादों से पुराना नाता

1

इंडियन आइडल का सीजन 11 के दौरान Neha Kakkar जबरदस्त चर्चा में रहीं। खबर आई कि आदित्य नारायण के साथ उनकी शादी होने जा रही है। फिर खुलासा हुआ कि यह खबर शो को टीआरपी दिलाने के लिए फैलाई गई थी। फिर Neha Kakkar ने खुलासा किया कि आदित्य नारायण तो अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने वाले हैं। इस तरह Neha Kakkar से जुड़े एक और विवाद का अंत हुआ। वैसे विवाद Neha Kakkar का पीछा नहीं छोड़ते हैं। इनकी फेहरिस्त बहुत लंबी है। इंडियन आइडल के दौरान ही एक कंटस्टंट ने उन्हें जबरन किस करने की कोशिश की थी।

इंडियन आइडल सीजन 11 के दौरान एक सिंगर ने खुद को परिचय Neha Kakkar के गुरु के बेटे के रूप में करावाया। जब बताया गया कि गुरु ने मुश्किल समय में Neha Kakkar की बहुत मदद की थी, तो सिंगर भावुक हो गईं और आंसू टपकने लगे। सोशलमीडिया पर लोगों ने Neha Kakkar को क्राइंग बेबी नाम दिया। हालांकि Neha Kakkar ने इस आलोचना का मुंह तोड़ जवाब दिया।हिमांश कोहली से ब्रेकअप के बाद भी Neha Kakkar चर्चा में रहीं। ब्रेक अप के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं जाहिर की, इंस्टाग्राम पर फोटो जारी किए तो यूजर्स ने निगेटिव कमेंट्स किए।

इसके बाद यह भी खुलासा हुआ कि वे डिप्रेशन में चली गई हैं।Neha Kakkar को लेकर गौरव गेरा कई विवादित वीडियो बना चुके हैं। Neha Kakkar खुद कई बार उनकी आचोलना कर चुकी हैं।इंडियन आइडल 11 के स्टेज पर Neha Kakkar के साथ हादसा हो गया था। दरअसल, एक शो के दौरान Neha Kakkar ने आदित्य नारयण को डांसिंग चैलेंज दिया था। नेहा स्टेज पर पहंचती हैं और दिलबर गाने पर नाचने लगती है और आदित्य उनका साथ देते हैं। लेकिन जैसे ही नेहा कपल डांस स्टेप करती हैं तो आदित्य उनको संभाल नहीं पाते हैं और वो स्टेज पर गिर जाती हैं।