17.6 C
New York
Tuesday, October 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news दिल्ली में पाबंदियों से राहत, वीकेंड कर्फ्यू खत्म

दिल्ली में पाबंदियों से राहत, वीकेंड कर्फ्यू खत्म

10

राजधानी दिल्ली में कोरोना की रफ्तार पर अब ब्रेक लग चुका है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने कुछ प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया है। 

कोरोना के घटते मामलों के साथ ही दिल्ली में प्रतिबंधों को कम करने की मांग हो रही थी. ऐसे में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने गुरुवार को अहम बैठक बुलाई थी। बैठक में वीकेंड कर्फ्यू हटाने समेत कुछ पाबंदियों को कम करने का फैसला किया गया है.राजधानी में वीकेंड कर्फ्यू हटा दिया गया है. इसके अलावा अब 50% क्षमता के साथ सिनेमा हॉल खुल सकेंगे. हालांकि, दिल्ली में नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा। 

शादी समारोह में भी 200 लोगों के शामिल होने पर छूट मिलेगी. दिल्ली में सिनेमा हॉल खुल सकेंगे. हालांकि,  50% क्षमता के साथ के साथ ही अनुमति होगी. स्कूल, कॉलेज और एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स बंद रहेंगे. नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा.