17.6 C
New York
Tuesday, September 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news छठ पर्व पर 27 अक्टूबर को दिल्ली में सरकारी अवकाश, सीएम रेखा...

छठ पर्व पर 27 अक्टूबर को दिल्ली में सरकारी अवकाश, सीएम रेखा गुप्ता ने दी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं

10

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छठ पर्व के अवसर पर सोमवार, 27 अक्टूबर को दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। उन्होंने कहा कि छठ पूजा उत्तर भारत का प्रमुख लोक पर्व है, जो सूर्यदेव और छठी मैया की आराधना को समर्पित है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि चार दिवसीय इस पर्व का तीसरा दिन सबसे महत्वपूर्ण होता है, जब व्रती सूर्यास्त के समय नदी या तालाब के किनारे जाकर अस्तगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। इस दिन सुबह से ही घरों और घाटों पर तैयारियां शुरू हो जाती हैं और पूरा परिवार इस पवित्र अनुष्ठान में शामिल होता है। इसी कारण 27 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया गया है, ताकि श्रद्धालु पूरे भाव से पूजा-अर्चना कर सकें।

रेखा गुप्ता ने सभी नागरिकों को छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व आस्था, श्रद्धा और स्वच्छता का प्रतीक है। यह हमें प्रकृति, जल और सूर्य की उपासना के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि छठ पूजा केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि लोक आस्था और भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा का उत्सव है, जिसमें परिवार, समाज और समुदाय एक साथ जुड़ते हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि दिल्ली सरकार ने सभी छठ घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की है, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के पूजा कर सकें। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करेगा और समाज में भाईचारे व सद्भाव को और मजबूत बनाएगा।