17.6 C
New York
Friday, October 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news बारिश से डूबी दिल्ली, जगह-जगह पर भरा पानी, लोग परेशान

बारिश से डूबी दिल्ली, जगह-जगह पर भरा पानी, लोग परेशान

42

दिल्ली में भारी बारिश, मिली लोगों को गर्मी से राहत, पर साथ ही जलभराव जैसे सम्सयाओं से हो रहे परेशान

Monsoon Alert: दिल्ली के कई इलाकों में देर रात से लगातार बारिश हो रही है। कुछ ही घंटों की बारिश ने दिल्ली को पूरीे तरह से डूबा दिया। जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई, कई सड़कों पर जलभराव के कारण ट्रैफिक जाम लग गया है। साथ ही भारी बारिश के कारण आजादपुर अंडरपास बंद कर दिया गया है।

सीपी, ITO जैसे कई इलाकों में लोगों को ट्रैफिक जाम के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

मौसम विभाग ने इन दिनों भारी बारिश का अनुमान जताया था, विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश की संभावना है। साथ ही मौसम विभाग द्वारा कई और राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया जा चुका है।

NCR में घंटा तापमान, गर्मी से राहत

दिल्ली एनसीआर में बारिश की वजह से तापमान 40 डिग्री पर पहुंच चुका है, जिसके कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं पिछले दिनों दिल्ली के तापमान की बात करें तो लोग गर्मी से काफी परेशान थे।

इन इलाकों में जारी भारी बारिश का अलर्ट

साथ ही मौसम विभाग ने हरियाणा, चंडीगढ़, रिवाड़ी, नोएडा, उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।