17.6 C
New York
Wednesday, September 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news डेनमार्क की महारानी मार्गरेट II ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया

डेनमार्क की महारानी मार्गरेट II ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया

31

दिल्ली। डेनमार्क की महामहिम महारानी मार्गरेट II ने आज कोपेनहेगन के अमालियनबोर्ग पैलेस में प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।

प्रधान मंत्री ने डेनमार्क के सिंहासन पर उनके प्रवेश की स्वर्ण जयंती के अवसर पर महामहिम को सम्मानित किया। प्रधान मंत्री ने उन्हें हाल के वर्षों में भारत-डेनमार्क संबंधों में बढ़ती गति, विशेष रूप से हरित सामरिक भागीदारी के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने में डेनिश शाही परिवार की भूमिका की भी सराहना की। प्रधानमंत्री ने उनके गर्मजोशी भरे स्वागत और आतिथ्य सत्कार के लिए महामहिम को धन्यवाद दिया।