राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 186.90 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके

2

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 12-14 आयु वर्ग में 2.50 करोड़ से अधिक खुराकें लगाई गई। वही अभी भी भारत में कोरोना के सक्रिय मामले 12,340 हैं।  पिछले 24 घंटों में 2,067 नए मामले सामने आए। स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.76 प्रतिशत है और साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 0.38 प्रतिशत है

भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 186.90 करोड़ (1,86,90,56,607से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,28,31,901 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च,2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 2.50 करोड़ (2,50,83,940) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक 10 अप्रैल,2022 को प्रारंभ की गई। अब तक 2,11,000 प्रीकॉशन खुराक लगाई गई हैं।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 10404482
दूसरी खुराक 10009604
  प्रीकॉशन खुराक 4630405
 

 

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक 18414509
दूसरी खुराक 17527996
  प्रीकॉशन खुराक 7203573
12-14 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 25083940
  दूसरी खुराक 862840
  पहली खुराक 57970064
15-18 वर्ष आयु वर्ग दूसरी खुराक 40745861
 

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 555342528
दूसरी खुराक 473731551
प्रीकॉशन खुराक 46960
 

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 202863074
दूसरी खुराक 187006387
प्रीकॉशन खुराक 164040
 

 

 

60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग

पहली खुराक 126823517
दूसरी खुराक 116490199
प्रीकॉशन खुराक 13735075
    प्रीकॉशन खुराक   2,57,80,053
कुल   1,86,90,56

,607

बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,067 नए मामले सामने आएं।

भारत में सक्रिय मामले आज 12,340 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.03 प्रतिशत हैं।  नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.76 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 1,547 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,25,13,248 हो गई है। पिछले 24 घंटों में कुल 4,21,183 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 83.29 करोड़ से अधिक (83,29,27,938) जांच की गई हैं।