17.6 C
New York
Thursday, September 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news लंदन में भी गूंजे मोदी-मोदी के नारे

लंदन में भी गूंजे मोदी-मोदी के नारे

31

यूके के भाजपा के प्रवासी दोस्तों ने लंदन में रन फॉर मोदी कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें भारी संख्या में प्रवासी भारतीयों ने सम्मिलित होकर भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपना विशेष लगाव दिखाया। कार्यकर्ता भाजपा का चुनाव प्रचार लंदन में भी करते नजर आए। भाजपा के समर्थक भारत के अलावा लंदन में भी हैं। यूके भाजपा के प्रवासी दोस्तों ने लंदन में रन फॉर मोदी और फ्लैश मॉब कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कायर्क्रम में कई सारे प्रवासी भारतीय ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम के द्वारा ब्रिटेन में प्रवासी भारतीय भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपना समर्थन दिखाते नजर आए। ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी यूके के महासचिव सुरेश मंगलगिरी ने बताया कि 2019 में भी उन्होंने चुनाव के दौरान भी उन्होंने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। तब भी लोगों ने इसी तरह भाजपा के प्रति अपना प्यार दिखाया था। लोगों में भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के लिए आज भी वही प्यार और उत्साह है। कार्यक्रम को सफल प्रवासी भारतीयों की प्रतिभागिता ने बनाया।