17.6 C
New York
Thursday, October 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home desh सादगी से हुई वित्त मंत्री की बेटी की शादी, कोई भी VIP...

सादगी से हुई वित्त मंत्री की बेटी की शादी, कोई भी VIP नहीं हुआ शामिल

8

निर्मला सीतारमण की बेटी परकला वांगमयी की शादी गुजरात के प्रतीक से हिंदू परंपरा के अनुसार उडुपी अदामारू मठ के संतों के आशीर्वाद से संपन्न हुई.

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बेटी परकला वांगमयी सात जून को शादी के बंधन में बंध गई.शादी समारोह बेंगलुरु में एक होटल में हुआ. शादी बेहद सादगी से संपन्न हुई, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग शरीक हुए. शादी में कोई राजनीतिक हस्ती या वीवीआईपी शामिल नहीं हुई.

इसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और दोस्त शामिल थे. इस शादी समारोह में कोई भी राजनीतिक हस्ती शामिल नहीं था. परकला वांगमयी के पति का नाम प्रतीक है. जो गुजरात से तालुक रखते हैं. परकला वांगमयी पेशे से मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट हैं और उन्होंने अपनी पढ़ाई बोस्टन के नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी और दिल्ली विश्वविद्यालय से की है