17.6 C
New York
Tuesday, October 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Crime मुजफ्फरपुर में शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार, 69 लीटर विदेशी...

मुजफ्फरपुर में शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार, 69 लीटर विदेशी शराब बरामद!

9

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। मद्यनिषेध और उत्पाद विभाग की विशेष टीम ने शराब तस्करी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है।

जानकारी के अनुसार, टीम ने काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के बटलर चौक पर छापेमारी की। इस दौरान 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 8 महिलाएं भी शामिल हैं।

छापेमारी में पुलिस ने 69 लीटर विदेशी ब्रांडेड शराब बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का मास्टरमाइंड समस्तीपुर निवासी मोहम्मद अब्दुल भी शामिल है।

मद्यनिषेध विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह का नेटवर्क कई जिलों में फैला हुआ है और आगे की जांच के बाद और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।