17.6 C
New York
Sunday, January 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood जानिए क्यों सोनम कपूर ने फिर बदला अपना नाम…

जानिए क्यों सोनम कपूर ने फिर बदला अपना नाम…

4

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने साल 2018 में आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन मे बंधी थी। यह शादी मुंबई में बड़ी धूमधाम से हुई थी। शादी के तुरंत बाद ही उन्होंने अपना नाम सोनम कपूर से बदलकर सोनम कपूर आहूजा कर‍ लिया था। अब जब शादी को नौ महीने पूरे हो चुके हैं,तो एक बार फिर सोनम कपूर ने अपना नाम बदल लिया है।

सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडियो हैंडल्स  पर नाम बदल कर ‘जोया सिंह सोलंकी’ कर लिया है, बता दें कि सोनम कपूर हाल ही में फिल्म  ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ पापा अनिल कपूर और अभिनेता राजकुमार राव नजर आए थे। अब सोनम अपनी अगली फिल्म की तैयारी में लग गई हैं।

सोनम इन दिनों अपनी नई फिल्म की तैयारियों में जुटी हुई हैं। उनकी आने वाले फिल्म का नाम है ‘द जोया फेक्टेर’। इसी फिल्म के प्रमोशन के लिए सोनम ने अपना नाम बदल लिया है। फिल्म में उनका नाम जोया सिंह सोलंकी है मूवी में दलकीर सलमान भी अहम रोल में हैं। अभिषेक शर्मा फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।