17.6 C
New York
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news दिल्ली में MCD चुनाव प्रचार के अंतिम दिन केजरीवाल का बड़ा दांव

दिल्ली में MCD चुनाव प्रचार के अंतिम दिन केजरीवाल का बड़ा दांव

7

दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए रविवार यानी 4 दिसंबर को मतदान होगा। चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को एक बार फिर योग क्लासेज का मुद्दा उठाया है। उन्होंने नाम लिए बगैर उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर कर निशाना साधा है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “इन लोगों ने दिल्ली वालों की योग क्लासेज बंद करवा दीं, योग शिक्षकों की पेमेंट रुकवा दी। मैंने कसम खाई- मेरे दिल्ली के लोगों का योग बंद नहीं होने दूंगा। लोगों ने दिल खोल कर साथ दिया। आज योग शिक्षकों की पिछले महीने की सैलरी देंगे। जब तक आपका भाई ज़िंदा है, योग क्लास जारी रहेंगी।”