17.6 C
New York
Wednesday, November 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news कपिल शर्मा के शो में होगी सुनील ग्रोवर की वापसी! जानिए कैसे…

कपिल शर्मा के शो में होगी सुनील ग्रोवर की वापसी! जानिए कैसे…

6

इस समय कॉमेडी शो की बात करे तो दो सवाल ही चर्चा में कपिल और सुनील ग्रोवर को लेकर पहले सवाल पर तो कई महीनों से बात हो रही है कि कपिल और सुनील कब साथ काम करना शुरू करेंगे।  दूसरा सवाल, दि कपिल शर्मा शो की शुरुआत के बाद लगातार पूछा जा रहा है- क्या कपिल के शो में सुनील ग्रोवर की वापसी होगी और होगी तो कब तक?

जवाब में यह था हां, कपिल और सुनील इसी साल दि कपिल शर्मा शो में साथ नजर आ सकते हैं। इसकी वजह ऊपर के दोनों सवालों के बीच एक ख़ास ‘प्रेशर कनेक्शन’ है। जी हां, सलमान खान कुछ समय से इसके संकेत भी मिलते दिख रहे हैं। दरअसल, कपिल का शो टीवी पर आते ही छा गया है।

इस बार कपिल के पीछे सलमान हैं और शो प्रोड्यूस कर रहे हैं। वे दूसरे सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर भी पिता और भाइयों को लेकर शो में पहुंचे। टीआरपी रेटिंग में महज कुछ एपिसोड के बाद ही शो टॉप 2 लिस्ट में शामिल हो चुका है।सुनील ग्रोवर और कपिल दोनों क्यों साथ आ सकते हैं इसका जवाब सलमान हैं।

कपिल के शो को टीवी पर जमाने के लिए इस बार सलमान ने कमर कस ली है। सूत्रों की मानें तो सुनील और कपिल के बीच सलमान ने ही सुलह कराई है। सलमान इस वक्त दोनों सितारों के साथ काम कर रहे हैं। एक ओर जहां बतौर टीवी प्रोड्यूसर कपिल के शो के साथ सलमान ने डेब्यू किया है, वहीं वो सुनील ग्रोवर के साथ भारत में काम कर रहे हैं।

कपिल के शो में सुनील के आने का एक बड़ा संकेत “कानपुर वाले खुरानाज” का बंद होना भी है। सुनील की मानें तो खुरानाज के कुछ एपिसोड के लिए ही उन्होंने शो साइन किया था। यानी टीवी पर सुनील का कोई दूसरा शो नहीं है। भविष्य में भी उनके ऐसे किसी शो की गुंजाइश नजर नहीं आती।

माना जा रहा है कि भारत की शूटिंग ख़त्म कर सुनील, कपिल के साथ शो में लौटेंगे। फैंस की भी यही डिमांड है। कॉमेडी के दोनों बादशाहों के बीच अब सबकुछ ठीक ठाक है। पिछले दिनों आजतक  से ख़ास बातचीत में सुनील ग्रोवर ने भी इस बात को दोहराया कि दोनों पुरानी बातों को बिसार कर आगे बढ़ चुके हैं।