17.6 C
New York
Wednesday, September 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Entertainment कांग्रेस में शामिल हुईं, मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां

कांग्रेस में शामिल हुईं, मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां

17

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर कई तरह के आरोप लगाकर चर्चा में आने वालीं उनकी पत्नी हसीन जहां अब राजनीति की ओर चल पड़ी है। मंगलवार को हसीन जहां ने मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरूपम की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर कांग्रेस का हाथ थामा लिया है। हसीन जहां एक दम से तब चर्चा में आई थीं, जब उन्होने क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर घरेलू हिंसा, अफेयर से लेकर मैच फिक्सिंग तक के आरोप लगाये थे।

बता दें कि हसीन जहां ने इस साल फरवरी-मार्च के दौरान मोहम्मद शमी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। जिसके बाद कोलकाता पुलिस ने शमी के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था। इस मुद्दे पर जैसे ही बवाल बड़ा तो हसीन ने शमी पर शादी के बाद अफेयर, मैच फिक्सिंग जैसे आरोपों को भी लगाया था, इतना ही नहीं, हसीन का आरोप था कि शमी के पाकिस्तानी लड़की से संबंध हैं, जो उन्हें फंडिंग करती है। इस दौरान हसीन जहां ने मोबाइल चैट के कुछ स्क्रीनशॉट भी साझा किए थे।बता दें कि हसीन जहां एक प्रोफेशनल मॉडल रह चुकी हैं, इससे पहले वो आईपीएल टीम कोलकाता नाइटरायडर्स की चीयरलीडर भी रही थीं. हसीन जहां ने 2014 में मोहम्मद शमी से शादी की थी, इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग भी छोड़ दी थी।