17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news मेहुल चौकसी को भगाने के बदले जेटली की बेटी को मिल 24...

मेहुल चौकसी को भगाने के बदले जेटली की बेटी को मिल 24 लाख- कांग्रेस

5

कांग्रेस ने सोमवार को मेहुल चौकसी द्वारा किए गए पीएनबी घोटाले में वित्त मंत्री अरुण जेटली की मिलीभगत होने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने दावा किया कि चौकसी की कंपनी गीतांजलि जेम्स लिमिटेड जेटली की बेटी सोनाली और दामाद जयेश बख्शी की फर्म से कानूनी सेवाएं ले रही थी।

मेहुल चौकसी को भगाने के बदले जेटली

इसके लिए जेटली की बेटी को चौकसी की कंपनी से 24 लाख रुपए मिले थे। जेटली ने बेटी और दामाद के हितों को देखते हुए कार्रवाई करने की बजाय चौकसी को विदेश भगाने में मदद की। उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।
राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने दावा किया कि सीबीआई ने चौकसी के खिलाफ बैंक घोटाले में इस साल 31 जनवरी को पहली प्राथमिकी दर्ज की। 20 फरवरी को जेटली की बेटी और दामाद की फर्म ने चुपचाप 24 लाख रुपए वापस गीतांजलि जेम्स लिमिटेड के खाते में जमा करा दिए।

पायलट ने कहा- जेटली देश के वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के केंद्रीय मंत्री है। इसके बावजूद उनकी बेटी और दामाद ने मेहुल की घोटालेबाज कंपनी का काम हाथ में लिया और बदले में बड़ी रकम हासिल की। इससे साफ होता है कि चौकसी के घोटाले की जानकारी वित्तमंत्री को थी।