17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news उत्तराखंड में बारिश के आसार, तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले...

उत्तराखंड में बारिश के आसार, तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर होगी बर्फबारी

4

उत्तराखंड में मंगलवार और बुधवार को बारिश के आसार हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन पहाड़ी इलाकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। उधर, मैदानी इलाकों में 30 दिसंबर से कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 और 29 दिसंबर को कुमाऊं-गढ़वाल के पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होगी। 29 दिसंबर को 2500 मीटर ऊंचे इलाकों में भी बर्फ गिर सकती है। दोनों दिन उत्तराखंड में हल्की बारिश भी संभव है। 30 को बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश-बर्फबारी का अनुमान है। बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। कुमाऊं के मैदानी इलाकों में कोहरा छा सकता है। 31 दिसंबर को मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों के लिए जारी की एडवाइजरी

मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। बर्फ से सड़कें बंद होने, बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचने, सर्द हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। इसे लेकर सरकार को पर्याप्त इंतजाम करने की सलाह दी गई है। पहाड़ पर वाहन चलाते समय यात्रियों को सावधानी बरतने को कहा गया है।