17.6 C
New York
Monday, October 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home desh जंगल की आग पर काबू पाने वाले फायर वॉचर का इंश्योरेंस अब...

जंगल की आग पर काबू पाने वाले फायर वॉचर का इंश्योरेंस अब 10 लाख, राज्य ने केंद्र से मांगे 4 अरब

67

जंगल की आग पर नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले फायर वॉचर का इंश्योरेंस बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया गया है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से 4 अरब रुपये की सहायता मांगी है। इस प्रस्ताव पर विचार करने के लिए 18 मार्च को मंत्रालय में बैठक होगी।

वन विभाग हर साल फायर सीजन के दौरान 4500 फायर वॉचर तैनात करता है, जो वनाग्नि नियंत्रण में अहम भूमिका निभाते हैं। पहले इनका इंश्योरेंस 5 लाख रुपये तक था, जिसे अब 10 लाख रुपये तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

पिछले साल राज्य के जंगलों में भीषण आग लगी थी, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद वन विभाग ने आग से निपटने के लिए संसाधन जुटाने और अन्य उपायों के लिए 5 साल की कार्ययोजना तैयार कर केंद्र को भेजी थी। अब इस पर जल्द फैसला होने की उम्मीद है।