spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home desh रामलला के दर्शन के लिए भारत आएंगे एलन मस्क के पिता!

रामलला के दर्शन के लिए भारत आएंगे एलन मस्क के पिता!

22

एलन मस्क के पिता एरोल मस्क जून में भारत दौरे पर आ रहे हैं। वह 1 जून से 6 जून तक भारत में रहेंगे। इस दौरान वह अयोध्या जाकर राम मंदिर के दर्शन भी करेंगे। एरोल मस्क भारतीय कंपनी सर्वोटेक के ग्लोबल सलाहकार बोर्ड में शामिल हुए हैं।

भारत दौरे में वह व्यापार से जुड़ी कई बैठकों में हिस्सा लेंगे। उनका फोकस भारत को हरित तकनीक (ग्रीन टेक्नोलॉजी) और इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में आगे बढ़ाने पर रहेगा। भारत यात्रा के बाद वह दक्षिण अफ्रीका रवाना होंगे।