17.6 C
New York
Tuesday, October 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news उत्तराखंड में चुनाव आयोग के नाम पर OTP ठगी के मामले बढ़े,...

उत्तराखंड में चुनाव आयोग के नाम पर OTP ठगी के मामले बढ़े, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

4

उत्तराखंड में चुनाव आयोग के SIR नाम पर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। कई लोगों के मोबाइल पर संदिग्ध OTP संदेश भेजे जा रहे हैं। इन OTP के जरिए साइबर ठग लोगों की निजी जानकारी हासिल करने और उनकी डिजिटल पहचान से छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहे हैं।

अधिकारियों ने साफ किया है कि चुनाव आयोग कभी भी नागरिकों से OTP नहीं मांगता और न ही किसी लिंक पर क्लिक करने के लिए कहता है। लोगों से अपील की गई है कि वे ऐसे संदेशों से सावधान रहें, किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और जरूरत पड़ने पर साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।