17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news सज्जन कुमार की सरेंडर का समय बढ़ाने की याचिका को कोर्ट ने...

सज्जन कुमार की सरेंडर का समय बढ़ाने की याचिका को कोर्ट ने किया खारिज…

5

दिल्ली उच्च न्यायालय ने 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में आत्मसमर्पण के लिए और वक्त देने का अनुरोध करने वाली सज्जन कुमार की याचिका खारिज की। कुमार ने बृहस्पतिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में अर्जी देकर आत्मसमर्पण करने के लिए 31 जनवरी तक का समय मांगा था। गौरतलब है कि उच्च न्यायालय ने गत 17 दिसंबर को 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े एक मामले में कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।सज्जन कुमार की सरेंडर का समय बढ़ाने की याचिका को कोर्ट ने किया खारिज...अदालत ने कुमार को निर्देश दिया था कि वह 31 दिसंबर तक आत्मसमर्पण कर दें लेकिन उन्होंने पारिवारिक कामकाज खत्म करने के लिए थोड़ा वक्त और मांगा था। कुमार की ओर से पेश हुए वकील अनिल शर्मा ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देने के लिए उन्हें कुछ और वक्त चाहिए तथा कुमार को अपने परिवार, बच्चों और संपत्ति से जुड़ी जिम्मेदारियों के लिए भी समय चाहिए।