spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news बांके बिहारी कॉरिडोर के विरोध में उतरे सैकड़ो पुजारी!

बांके बिहारी कॉरिडोर के विरोध में उतरे सैकड़ो पुजारी!

13

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा ट्रस्ट के गठन के बाद वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर का रास्ता साफ हो गया है. वृंदावन में कॉरिडोर निर्माण जल्द ही कराया जाएगा, तो वहीं बांके बिहारी मंदिर के सैकड़ो पुजारी विद्रोह पर उतर आए हैं.

उत्तर प्रदेश सरकार ने ट्रस्ट का गठन कर कॉरिडोर निर्माण के लिए एक मोटी धनराशि आवंटित कर दी. जैसे ही कॉरिडोर निर्माण का अनाउंसमेंट हुआ, तो यहां के स्थानीय दुकानदारों के साथ-साथ मंदिर से जुड़े हुए गोस्वामी समाज के लोग भी विरोध प्रदर्शन में जमीन पर उतर आए. भगवान बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर को लेकर लगातार प्रदर्शन वृंदावन के भगवान बांके बिहारी मंदिर से जुड़े हुए पुजारी, स्थानीय लोग और दुकानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि यह विकास नहीं वृंदावन का विनाश किया जा रहा है.

वहीं श्रद्धालु कह रहे हैं कि कॉरिडोर तो बनकर रहेगा, लाखों भक्तों को तंग गलियों की भीड़ से मिलेगा आराम.