दशहरा की पूर्व संध्या पर भारत के राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति ने दी देश को बधाई,कहा दशहरे का यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक

0

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद  और उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने दशहरे की पूर्व संध्या पर देश को बधाई दी। दोनों ने दशहरा पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बताते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविंद ने दशहरे की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा, “विजय दशमी के पावन अवसर पर, मैं भारत और विदेशों में रहने वाले हमारे सभी साथी नागरिकों को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
श्री कोविंद ने कहा कि, विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाई जाती है। भगवान राम का व्यक्तित्व और मर्यादा-पुरुषोत्तम के रूप में उनका धर्मी आचरण हम सभी के लिए एक आदर्श है। यह त्यौहार समाज की नैतिक नींव को मजबूत करे और सभी नागरिकों को राष्ट्र निर्माण के लिए काम करने के लिए प्रेरित करे
दशहरे की पूर्व संध्या पर उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने भी देश को बधाई देते हुए अपने संदेश में कहा कि, देश भर में पारंपरिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाने वाला दशहरे का पर्व ‘बुराई’ पर ‘अच्छाई’ की जीत का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें भगवान श्रीराम के पवित्र, सदाचारी और नेक जीवन की याद दिलाता है और उनके द्वारा दिखाए गए नेकी के मार्ग को अपनाने हेतु हमारा मार्गदर्शन करता है। साथ ही उन्होंने यह पर्व देश में शांति, समरसता और समृद्धि की कामना की।