हम्प्टी शर्मा और बद्रीनाथ के बाद होगी आलिया और वरूण की दुल्हनिया 3 की तैयारी

1

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट और वरुण धवन की जोड़ी बॉलीवुड का सुपरहिट जोड़ी है। दोनों जब भी किसी फिल्म में साथ आए हैं उसने शानदार कमाई की है। हालांकि कलंक एक ऐसी फिल्म है जिसमें दोनों के होने के बावजूद फिल्म फ्लॉप रही। लेकिन दोनों का रिकॉर्ड देखें तो आलिया वरुण ने साथ में करियर में शुरुआत की और उसके बाद कई हिट दिए। एक बार फिर दोनों स्टार्स की जोड़ी साथ आने जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते दिनों आलिया भट्ट और वरुण धवन को करण जौहर के घर पर देखा गया था। दोनों का करण के घर होना इस खबर को और पुख्ता कर रहा है कि ये स्टार्स जल्द साथ काम करते नजर आएंगे।

आलिया भट्ट और वरुण धवन का प्रोजेक्ट उनकी हिट फ्रेंचाइजी दुल्हनिया का अगला पार्ट होगा। इससे पहले आलिया भट्ट और वरुण धवन हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया में नजर आ चुके हैं। अब करण जौहर आलिया भट्ट और वरुण धवन के साथ नई दुल्हनिया फिल्म पर काम करने की प्लानिंग कर रहे हैं।