17.6 C
New York
Thursday, January 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood फ्लॉप फिल्मों के कारण क्या सोनाक्षी का करियर है खतरे में?

फ्लॉप फिल्मों के कारण क्या सोनाक्षी का करियर है खतरे में?

4

बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की गिनती भले ही बॉलीवुड की सबसे फेमस एक्ट्रेसेज में होती हो, लेकिन उनके करियर के हाल काफी बुरा हैं। अपने 9 साल लंबे करियर में सोनाक्षी ने कुछ हिट फिल्में दी हैं। सलमान खान के साथ फिल्म दबंग से साल 2010 में बॉलीवुड डेब्यू करने वाली सोनाक्षी ने बहुत जल्द ही अपनी सोलो फिल्में करने का फैसला किया था। हालांकि उनका ये आइडिया समय के साथ बहुत बुरी तरह फ्लॉप साबित हुआ है।

सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन और शाहिद कपूर संग अलग-अलग फिल्मों में काम कर चुकी सोनाक्षी सिन्हा का करियर पिछले काफी समय से खतरे में है। अपने फिल्मी सफर के शुरूआती दौर में हिट फिल्में देने के बावजूद सोनाक्षी के नाम के साथ 9 फ्लॉप फिल्में जुड़ी हुई हैं। उनकी फिल्म नूर, वेलकम टू न्यूयॉर्क के साथ-साथ बड़े बजट वाली फिल्म कलंक भी बॉक्स ऑफिस पर जादू फैलाने में बुरी तरह नाकाम हुई थी।