17.6 C
New York
Thursday, September 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news बीबी भागी तो पति ने बोला-बचा लिया भगवान- किया धन्यवाद- आखिर क्यों...

बीबी भागी तो पति ने बोला-बचा लिया भगवान- किया धन्यवाद- आखिर क्यों ? बोला मैं राजा रघुवंशी बनने से बच गया!

9

हनीमून के लिए पत्नी के साथ नैनीताल जाने की तैयारी कर रहा था। भगवान का शुक्र है…मैं राजा रघुवंशी बनने से बच गया, मेरे लिए यही काफी है। माथे से पसीना पोछते युवक ने इतना कहा और पत्नी को उसके प्रेमी के साथ कोतवाली में छोड़कर घर चला गया।

उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई न ही खर्च आदि वापस मांगा। पुलिस को लिखकर दिया कि 13 दिन ससुराल में रहने वाली पत्नी से अब कोई वास्ता या रिश्ता नहीं है। युवक ने बताया कि उनका विवाह 17 मई को हुआ था। 13 दिन पत्नी ससुराल में रुकी, इसके बाद पहली विदा में मायके चली गई। 10 जून को सूचना आई कि वह अपने प्रेमी के साथ चली गई है। 11 जून को उसके पिता ने बिसौली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।