हरियाणा सरकार देगी वोकेशनल शिक्षा पर जोर, 10 वीं से 12वीं कक्षा के बच्चों को 5 लाख टैबलेट देने का लक्ष्य..

3

हरियाणा राज्य भारत का बहुत ही प्रसिद्ध राज्यों में से एक राज्य माना जाता है। वर्तमान समय में शिक्षा के क्षेत्र में हरियाणा राज्य ने भी बहुत ही तीव्रता से प्रगति की है। यह प्रगति बना रहे इस लिए हरियाणा सरकार शिक्षा में बदलाव करती रहती है। हाल ही में हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि जितनी जल्दी नई शिक्षा नीति के उद्देश्य प्राप्त होंगे, उतना ही जल्दी हमारा राष्ट्र प्रगति की ओर अग्रसर करेगा। नीति का संबंध अध्ययन पाठ्यक्रम के साथ कौशल विकास पर भी ध्यान देना है और शिक्षा प्रणाली को समग्र, लचीला, बहु-विषयक बनाना है। कंवर पाल ने यह बात चंडीगढ़ में थिंक इंडिया चंडीगढ़ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कही। साथ ही कहा की नई शिक्षा नीति बहुत ही विस्तृत है और विद्वान लोगों ने बड़े ही अच्छे ढंग से लोगों से विचार-विमर्श कर व सुझाव लेकर इसे बनाया है। नई शिक्षा नीति देश के हर राज्य व उनको अपनी भाषा की तवज्जो दी गई है।

नई शिक्षा नीति में वोकेशनल शिक्षा पर प्रमुख तौर से जोर

शिक्षा मंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति में वोकेशनल शिक्षा पर प्रमुख तौर से जोर दिया गया है जिसके तहत अब बच्चों को छठी कक्षा से ही वोकेशनल शिक्षा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमने ई लर्निंग शिक्षा पर जोर दिया है जिसके तहत 10 वी,11 वी ओर 12वीं कक्षा के बच्चों को 5 लाख टैबलेट देने का लक्ष्य रखा और बच्चों को टैबलेट 5 मई को रोहतक में बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर देने शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी देश की तरक्की के लिए अंग्रेजी जरूरी नहीं है। चाइना, जापान, रूस, जर्मनी जैसे देशों का उदहारण देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि ये देश आज इंग्लिश के बिना भी शक्तिशाली देश हैं। हमें अपनी मातृभाषा पर गर्व है हमें हिंदी को आगे बढ़ाना है।

यह भी पढ़े- हरियाणा के युवाओ का सेना में जाने का सपना होगा सकार, करनाल में 15 एकड़ जमीन पर बनेगी NCC ACADEMEY