17.6 C
New York
Thursday, June 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news #GaonStories जानिए एक खेत में 30 से 35 फसलें कैसे उगाती हैं...

#GaonStories जानिए एक खेत में 30 से 35 फसलें कैसे उगाती हैं यूपी की ये किसान

5

मिलिए यूपी के कैंपियरगंज जिले की रहने वाली रामरती देवी से जो पूरे प्रदेश में मिश्रित खेती के लिए प्रसिद्ध हैं, जिनका गांव अब उनके नाम से जाना जाता है। रामरती देवी की खासियत है कि वे अपने खेत में एक साथ 30 से 35 फसलें उगाती हैं। इसके साथ ही वे जैविक खाद बनाने के बारे में भी जानती हैं। आज यूपी की किसान रामरती देवी पूरे प्रदेश के किसानों के लिए मिसाल बनकर सामने आई हैं। बता दें 2011 में मिश्रित खेती के लिए प्रसिद्ध रामरती देवी को ‘महिला आदर्श पुरस्कार’ से सम्मानित भी किया जा चुका है।