मणिपुर में भारतीय सेना की कंपनी भूस्खलन की चपेट में, आर्मी के 55 जवान मिट्टी में दबे

0

मणिपुर में आर्मी कैंप के पास भूस्खलन हुआ है। इसमें अब तक 7 लोगों की जान जाने की जानकारी सामने आ रही है। मणिपुर में यह लैंडस्लाइड नोनी जिले में हुआ है। वहां तुपुल रेलवे स्टेशन के पास इंडियन आर्मी की 107 प्रादेशिक सेना की कंपनी के स्थान पर भूस्खलन हुआ. सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार हादसे में 7 सैनिकों की मौत हो गई है, और 23 जवान लापता हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. ये TA की कंपनी मणिपुर के नोनी जिले के टुपुल रेलवे स्टेशन पर, इंफाल जीरीबम के निर्माणाधीन रेलवे लाइन की सुरक्षा में तैनात थे।

भारतीय सेना और असम राइफल्स की टीम द्वारा पूरी ऊर्जा के साथ बचाव अभियान चलाया जा रहा है. साइट पर उपलब्ध इंजीनियर प्लांट उपकरण को बचाव कार्यों में लगाया गया है. टेरिटोरियल आर्मी ने फिलहाल उनके दो लोगों की जान जाने की जानकारी दी है। वहीं 20 लोग लापता बताये जा रहे हैं। ग्रामीणों ने भी एक बच्चे सहित पांच लोगों के लापता होने की जानकारी दी है। इसके साथ ही रेलवे स्टाफ से 6-7 लोग भी लापता हैं। कुल मिलाकर 45 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

वहीं, भूस्खलन के बाद मणिपुर की बिरेन सिंह सरकार एक्शन मोड में आ गई है। सीएम एन बीरेन सिंह ने लैंडस्लाइड की जानकारी लेने के लिए आपातकालीन बैठक बुलाई है। फिलहाल, वहां राहत और बचाव का कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने बताया है कि क्षेत्र के लिए एंबुलेंस और डॉक्टर्स को भेज दिया गया है। हालांकि, लापता व्यक्तियों को बचाने के लिए प्रयास जारी है. मौसम साफ होने के इंतजार में सेना के हेलीकॉप्टर स्टैंडबाय पर हैं. मौसम ठीक होने पर उन्हें भी ऑपरेशन में शामिल किया जाएगा। जिला प्रशासन खोज, बचाव और राहत कार्यों के लिए राष्ट्रीय और राज्य आपदा प्रबंधन एजेंसियों के संपर्क में है. निवासियों को लगातार बारिश के लिए सतर्क रहने के लिए कहा गया है, जिससे स्थिति और खराब हो सकती है।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मणिपुर राज्य में हुए भूस्खलन पर जताया दुःख: ट्वीट कर कहा मणिपुर राज्य में हुए भूस्खलन में हुई जनहानि की सूचना अत्यंत हृदय विदारक है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

सीएम पुष्कर धामी ,हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी ट्वीट कर जताया दुःख:कहा,  मणिपुर में आर्मी कैम्प के पास हुए भूस्खलन में सेना के जवानों के हताहत होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान व घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।