
गर्मियों के मौसम में तरबूज सिर्फ शरीर को ठंडक देने के लिए ही नहीं, बल्कि त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित हो रहा है। इसमें मौजूद विटामिन ए, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ नेचुरल ग्लो देने में मदद करते हैं। अब लोग महंगे पार्लर की जगह घर पर ही तरबूज से फेशियल कर रहे हैं, जो आसान और असरदार दोनों है।
पहला स्टेप: चेहरे की सफाई जरूरी
फेशियल की शुरुआत क्लीनिंग से होती है। इसके लिए तरबूज के जूस को कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे की गंदगी और अतिरिक्त तेल साफ हो जाता है और त्वचा फ्रेश महसूस करती है।
दूसरा स्टेप: स्क्रबिंग से हटाएं डेड स्किन
स्क्रबिंग के लिए तरबूज का रस और थोड़ा चावल का आटा मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे हल्के हाथों से चेहरे पर लगाकर स्क्रब करें। इससे डेड स्किन हटती है और त्वचा मुलायम बनती है।
तीसरा स्टेप: मसाज से बढ़ेगा ग्लो
स्क्रबिंग के बाद तरबूज के गूदे से 5 से 10 मिनट तक हल्की मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और चेहरे पर नैचुरल चमक आती है।
गर्मियों में स्किन के लिए वरदान
विशेषज्ञों के अनुसार, तरबूज से बना यह फेशियल त्वचा को ठंडक देता है और धूप के असर से भी बचाने में मदद करता है। नियमित इस्तेमाल से चेहरे की रंगत निखरती है और त्वचा स्वस्थ रहती है। घर पर आसानी से बनने वाला यह फेशियल न सिर्फ सस्ता है, बल्कि पूरी तरह प्राकृतिक भी है, जिससे त्वचा को बिना किसी साइड इफेक्ट के फायदा मिलता है।












