17.6 C
New York
Thursday, July 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news हल्द्वानी में नगर निगम का अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, फुटपाथ-नालियों से हटाए...

हल्द्वानी में नगर निगम का अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, फुटपाथ-नालियों से हटाए अवैध कब्जे

7

हल्द्वानी में नगर निगम ने सोमवार को अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए तिकोनिया वर्कशॉप लाइन से ठंडी सड़क तक फुटपाथों और नालियों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। कार्रवाई के दौरान फुटपाथों पर बने अतिक्रमण ध्वस्त किए गए, नालियों पर किए गए पक्के निर्माण हटाए गए और फुटपाथ पर खड़े कई ठेलों को भी जब्त कर लिया गया।

सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेई और नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में चले इस अभियान में नगर निगम की टीम ने व्यापक कार्रवाई की। इस दौरान तीन ट्रॉली और तीन योद्धा वाहनों में अतिक्रमण से जुड़ा सामान जब्त किया गया, जबकि फुटपाथ पर खड़े छह ठेलों को भी कब्जे में लिया गया।

अभियान के दौरान नगर निगम ने कुल 11 चालान किए। इनमें चार चालान अतिक्रमण से संबंधित और सात चालान सफाई व्यवस्था के उल्लंघन को लेकर किए गए। इस कार्रवाई के दौरान 15 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।

नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रमुख सड़कों, फुटपाथों और नालियों से अवैध कब्जे हटाकर आम लोगों के लिए सुगम यातायात और बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

नगर निगम ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करने और शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग करने की अपील भी की। अभियान में नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की संयुक्त टीम मौजूद रही।