17.6 C
New York
Thursday, September 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news दिल्ली हिंसा : हिंसा में गई आईबी अफसर की जान, नाले में...

दिल्ली हिंसा : हिंसा में गई आईबी अफसर की जान, नाले में मिला शव

3

दिल्ली में नागरिकता कानून को लेकर प्रदर्शन का स्तर बढ़ता ही जा रहा है। कुछ दिनों से राजधानी जल रही है। प्रदर्शन के दौरान जहां एक कॉन्सटेबल की हत्या हुई थी, वहीं आज दिल्ली के चांदबाग में नाले से आईबी अफसर का शव मिला है। जिसके बाद परिवार समेत इलाके में गम का माहौल है। मृतक की पहचान अंकित शर्मा के रूप में हुई है। वहीं परिजनों का मानना है कि हिंसा के दौरान ही हत्या हुई है।

परिजनों ने बातचीत के दौरान बताया कि अंकित पर चाकू से वार किया गया है, और ये वार एक बार नहीं कई बार हुआ है। हत्या करने के बाद अंकित के शव को नाले में फेंक दिया गया। अंकित आईबी में सिक्योरिटी असिस्टेंट अफसर थे। वहीं दिल्ली में हिंसा का लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में 22 लोग अपनी जान गवा चुके हैं।