शिमला, कुफ्री में ताजा बर्फबारी

0

पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हिमाचल प्रदेश के कुफ्री और शिमला में ताजा बर्फबारी हुई। शिमला मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम पांच बजकर 30 मिनट से शुक्रवार सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर कुफ्री में 23 सेमी बर्फबारी हुई जबकि शिमला में तीन सेमी बर्फबारी हुई।

लाहौल और स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केलोंग राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां तापमान शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कुफ्री में तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, शिमला में 0.5, डलहौजी में 1.7 डिग्री सेल्सियस, मनाली में चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।