Forbes 2018 की 10 सबसे अमीर सेलिब्रिटी की लिस्ट मे टॉप पर सलमान रहे

0

 Forbes 2018 की 10 सबसे अमीर सेलिब्रिटी की लिस्ट जारी कर दी गई है। आपको बता दें, कि इस लिस्ट में सुपरस्टार सलमान खान का नाम सबसे ऊपर है। दबंग खान ने क्रिकेटर व‍िराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए टॉप पर अपनी जगह बनाए हैं।

आपको बता देंं, कि टॉप 10 की लिस्ट में अक्षय कुमार, दीप‍िका पादुकोण और अजय देवगन के अलावा अन्य  नाम भी शमिल है। इसाी के साथ  दूसरे पायदान पर रहने वाले शाहरुख 13 वीं रैकिंग पर पहुंच गए हैं। इस साल शाहरुख की कमाई में 33 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं अगरह बात प्र‍ियंका चोपड़ा की हो तो वो 49 नंबर पर पहुंच गई हैं।

 Forbes 2018 की टॉप 10 लिस्ट मे शामिल सेलिब्रिटी के नाम 

1. सलमान खान:  टॉप 100 की लिस्ट में सलमान खान 253.25 करोड़ सालाना कमाई साथ पहले नंबर पर हैं।

2. व‍िराट कोहली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की सालाना कमाई 228.09 करोड़ रुपये है और वह लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।

3. अक्षय कुमार: बॉलीवुड के ख‍िलाड़ी अक्षय कुमार 185 के साथ तीसरे नंबर पर हैं। 2017 में  98.25 करोड़ अक्षय की कमाई रही।

4. दीप‍िका पादुकोण: बॉलीवुड अदाकारा दीप‍िका पादुकोण टॉप 10 की सूची में अकेली फीमेल सेलेब्स हैं। अपने पत‍ि रणवीर स‍िंह को भी कमाई के मामले में दीप‍िका ने पीछे छोड़ देने वाली दीप‍िका की सालाना कमाई 112.8 करोड़ रुपये है और 2017 में  दीप‍िका की कमाई 59.45 करोड़ रही है।

5. महेंद्र स‍िंह धोनी: पूर्व कैप्टन धोनी 101.77 करोड़ सालाना कमाई के साथ ल‍िस्ट में पांचवें पायदान पर हैं।

6. आमिर खान: 97. 50 करोड़ की कमाई के साथ आमिर छठे पायदान पर हैं।

 

7. अमिताभ बच्चन: 96.17 करोड़ की कमाई के साथ ब‍िग बी सातवें पायदान पर हैं।

8. रणवीर सिंह: 84.7 करोड़ की सालाना कमाई के साथ रणवीर आठवें पायदान पर हैं।

9. सचिन तेंदुलकर: 80 करोड़ की सालाना कमाई के साथ मास्टर ब्लास्टर 9वीं पोजीशन पर हैं।

10. अजय देवगन: बॉलीवुड के स‍िंघम 74.5 करोड़ की सालाना कमाई के साथ टॉप 10 नंबर में हैं।

 

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-