17.6 C
New York
Friday, September 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Motivation प्रधानमंत्री के आह्वान पर ‘फिट उत्तराखंड’ अभियान शुरू, सरकारी विभागों से होगी...

प्रधानमंत्री के आह्वान पर ‘फिट उत्तराखंड’ अभियान शुरू, सरकारी विभागों से होगी पहल

25

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश सरकार मोटापे के खिलाफ अभियान की शुरुआत सरकारी विभागों से करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को इस अभियान के लिए नोडल अधिकारी बनाया है। उन्होंने एसीएस को सभी विभाग के साथ समन्वय बनाते हुए अभियान की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने सचिवालय में बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में ‘फिट उत्तराखंड’ अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जाए। उन्होंने कहा कि फिट उत्तराखंड अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और फिटनेस के प्रति जागरूक करना है, जिससे वे स्वस्थ जीवनशैली अपना सकें। इस अभियान में शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों को भी शामिल किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग इससे लाभान्वित हो सकें।उन्होंने निर्देश दिए कि फिट उत्तराखंड अभियान के तहत योग, व्यायाम और स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों को बढ़ावा दिया जाए। साथ ही, स्कूल और कॉलेजों में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाए ताकि युवा पीढ़ी शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय और स्वस्थ रह सके।