17.6 C
New York
Sunday, January 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood प्रिया के एक्टिंग डेब्यू पर प्रिया के टीचर की है ये राय….

प्रिया के एक्टिंग डेब्यू पर प्रिया के टीचर की है ये राय….

3

सोशल मीडिया पर एक वीडियो से रातोरात मशहूर होने वाली विंक गर्ल प्रिया प्रकाश वारियर अक्सर चर्चा में रहती हैं। प्रिया जल्द ही फिल्म श्रीदेवी बंगलो से बॉलीवड में डेब्यू करने जा रही हैं। प्रिया बॉलीवुड में अपने डेब्यू को लेकर काफी एक्साइटिड हैं। प्रिया को लगता है कि एक्टिंग में करियर बनाने के लिए यह फिल्म एक अच्छी शुरुआत हो सकती है।

प्रिया ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी टीचर को लगता है कि उन्हें एक्टिंग से ज्यादा अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। प्रिया ने यह भी बताया कि उनकी टीचर का मानना है कि वह एक्टिंग से ज्यादा पढ़ाई में अच्छा कर सकती हैं। इसपर प्रिया ने कहा, “वो लोग अपनी जगह सही हैं, लेकिन में एक्टिंग करना चाहती हूं”।

प्रिया ने अपनी अपकमिंग फिल्म के बारे में बताया, “श्रीदेवी बंगलो फिल्म से मैं बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हूं। इस फिल्म को लेकर कई विवाद हो चुके हैं। लेकिन अंत में यह एक बेहतरीन फिल्म के तौर पर सामने आएगी। फिल्म के दूसरे ट्रेलर से मुझे काफी अच्छा फीडबैक मिल रहे हैं”।

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-